सेवा के रंग राष्ट्र के संग: बच्चों ने रंगोली के जरिए दिखाई सरकारी योजनाओं की तस्वीर, पीएम आवास से उज्ज्वला योजना तक बनाए मॉडल

परसपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से भारत में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकसित भारत के सपने को आकर्षक रंगोलियों के रूप में प्रस्तुत किया।

रंगोली में दिखा विकसित भारत का सपना
संगीता, पलक, मुस्कान, खुशी, शिल्पी और रेशमा ने विकसित भारत के सपने को उजागर करने के लिए रंगोली बनाई। वहीं आलोक ने भारत के मानचित्र को रंगों से सजाया। कपिल और करण ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल रंगोली के माध्यम से तैयार किया।
प्रतिज्ञा, महक, छाया, नगमा और शिवानी ने आकर्षक आकार की रंगोली में रंग भरकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। सूरज और सोनू ने मिलकर रॉकेट के मॉडल में रंग भरे, जबकि यशराज और विभु ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मॉडल तैयार कर उसमें रंग भरे।
शिक्षक ने बच्चों की प्रतिभा को बताया प्रतियोगिताओं का माध्यम
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं।
सभी बच्चों की रंगोलियां आकर्षक रहीं। बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन को देखते हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक महेश कुमार और अखिलेश कुमार भी उपस्थित रहे।
