Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के पर्णीय छिड़काव पर प्रशिक्षण संपन्न


इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर लिमिटेड (इफको) गोंडा के तत्वाधान में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को ग्राम ललकपुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में इफको नैनो यूरिया,नैनो जिंक एवं सागरिका के प्रयोग एवं महत्व विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने इफको नैनो यूरिया,नैनो जिंक तथा सागरिका के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया,नैनो जिंक तथा सागरिका के प्रयोग से धान फसल की बढ़वार अच्छी होती है तथा उपज में वृद्धि होती है । इसके साथ ही फसल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है । धान फसल का विकास अच्छा होता है । विभाकर तिवारी एसएफए इफको फर्टिलाइजर्स ने बताया कि इफको नैनो यूरिया की चार मिलीलीटर मात्रा, नैनो जिंक की एक मिलीलीटर मात्रा तथा सागरिका की ढाई मिलीलीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए । इफको द्वारा प्रगतिशील कृषक छीटन प्रसाद यादव ग्राम ललकपुर के प्रक्षेत्र पर लगाये गये प्रदर्शन धान प्रजाति 5204 में मौके पर नैनो उर्वरकों का पर्णीय छिड़काव कराया गया । प्रशिक्षण में प्रगतिशील कृषकों बाबूराम यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित समीर कुमार वर्मा,राकेश सिंह, मुन्ना वर्मा, बलिराम यादव,रितेश सिंह,अरुण कुमार यादव आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------