फातिमा स्कूल गोण्डा में वार्षिक खेल दिवस समारोह व पी टी डिस्प्ले का हुआ भव्य आयोजन

दिनाँक 04 नवंबर 26 को जनपद गोण्डा के प्रतिष्ठित फातिमा स्कूल में वार्षिक खेल दिवस समारोह व पी टी डिस्प्ले “वेलोक्सिया” को पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्य अतिथि डी आई जी देवीपाटन मण्डल श्री अशोक कुमार शुक्ला जी, विशिष्ट अतिथि फादर फ्रांसिस डिसूजा विकार जनरल कैथोलिक डायसिस लखनऊ व अन्य सम्मानित अतिथियों का प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस व फातिमा परिवार द्वारा स्वागत किया गया। आज के समारोह में कबूतर उड़ा कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीआई जी देवीपाटन मण्डल श्री अशोक कुमार शुक्ला जी, द्वारा उद्घाटन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। हमारे देश के सैनिकों वैज्ञानिकों अंतरिक्ष यात्रियों और खिलाड़ियों पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। मार्च पास्ट में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिक एकजुटता देखते ही बन रही थी।
समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य पी.टी. डिस्प्ले रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और तालमेल के साथ सामूहिक व्यायाम, शारीरिक गतिविधियों एवं विभिन्न आकर्षक ड्रिल का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की लयबद्ध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रत्येक प्रस्तुति में अनुशासन, एकाग्रता, शारीरिक दक्षता और टीम भावना की सुंदर झलक दिखाई दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय का प्रांगण विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर आयोजित विविध खेल प्रतियोगिताओं एवं आकर्षक पी.टी. डिस्प्ले ने समारोह को विशेष रूप से यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों में विद्यार्थियों ने अनेक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसमें दौड़, रिले रेस एवं अन्य खेल गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं को रोमांचक बना दिया। फेरी रेस में आन्या गोयल ने प्रथम स्थान, वामिका राजपूत ने दूसरा स्थान आर्यमा पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में नर्सरी स्मार्ट को प्रथम स्थान, नर्सरी ब्राइट को दूसरा स्थान व नर्सरी क्लेवर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा एक के बच्चों द्वारा चटक मटक अंब्रेला ड्रिल प्रस्तुत किया गया, एलकेजी के बच्चों द्वारा जंगल सफारी, यूकेजी द्वारा नन्ही छड़ी का जादू, कक्षा 2 के नन्हे मुन्नो द्वारा वाकांडा वाइब्स एफ्रो डांस की शानदार प्रस्तुत की गई, कक्षा तीन के बच्चों द्वारा ओरिएंटल फ्यूजन, कक्षा चार के बच्चों द्वारा फ्रिल ड्रिल व कक्षा 5 के बच्चों द्वारा फिटनेस फिएस्टा, कक्षा 6 के बच्चों द्वारा पंजाब दी शान, कक्षा 7 के बच्चों द्वारा ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन किया गया। कक्षा 8 के बच्चों द्वारा फ्लटरिंग फेंटेसी, कक्षा 6 से 12 के बच्चों द्वारा साइकिल पिरामिड की शानदार प्रस्तुति की गई।
मुख्य अतिथि डी.आई.जी. श्री अशोक कुमार जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने का साहस विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से सभी से आग्रह करते हुए कहा कि इन नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ कभी-कभी बच्चा बन जाना हम सभी को ऊर्जा से भर देता है। विद्यालय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा की आप सभी शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर करने और संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास को महत्व देने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस जी ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डी आई जी देवीपाटन मंडल और विशिष्ट अतिथि के समारोह में सम्मिलित होने व अपना मूल्यवान समय प्रदान करने हेतु प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए खेल दिवस समारोह की भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए पूरे समारोह को भव्यता प्रदान करने वाले सभी विद्यार्थियों अध्यापकों और सम्मानित अभिभावकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया सभी प्रतिभागियों की भूरि भूरि प्रशंसा की व कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और वॉलिंटियर्स की प्रशंसा करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासिका सिस्टर उदया सहित पूरा फातिमा परिवार व हजारों अभिभावकों की उपस्थिति रही।

https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
