Sunday, November 8, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय,बरेली अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

बरेली,07 नवंबर ।माननीय कुलपति महोदय के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के परिसर स्थित क्रीड़ा विभाग में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव डॉ. नीरज कुमार, क्रीड़ा सचिव, परिसर द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के समापन के उपरांत आगामी नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए तैयार करना है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be