मनोरंजन

छठ पूजा की आस्था और भावनाओं से जुड़ा सन नियो, बिहार के तीन प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए करेगा खास इंतज़ाम

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार, नवम्बर, 2026: छठ पूजा सिर्फ एक त्यौहार ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा पर्व भी है। यह परिवारों को एक साथ लाता है और हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाता है। इस दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य देव की पूजा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। छठ पूजा से लोगों के इसी जुड़ाव को समझते हुए, सन टीवी नेटवर्क के हिंदी मनोरंजन चैनल सन नियो ने इस साल भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक खास पहल की है। टीवी के पर्दे से आगे बढ़कर लोगों से जुड़ने की अपनी कोशिश के तहत चैनल बिहार के तीन प्रमुख घाटों पर छठ पूजा के दौरान खास सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।

इस पहल के तहत सन नियो ने पटना के दीघा घाट, बड़गांव स्थित सूर्य मंदिर और औरंगाबाद के देव स्थित सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य विश्राम क्षेत्र बनाए है। यहाँ श्रद्धालु और व्रती पूजा के दौरान कुछ देर बैठकर आराम कर सकेंगे। कई लोग सुबह की पूजा के लिए रातभर घाटों पर रुकते हैं। ऐसे में, उनके लिए बनाई गई ये जगहें काफी मददगार होंगी। यहां वे आराम करने के साथ सुबह होने वाली पूजा की तैयारी भी कर सकेंगे।
महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सन नियो ने घाटों के पास वस्त्र बदलने के कक्ष भी बनाए हैं।

छठ पूजा के दौरान महिलाएँ पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा करती हैं और इस दौरान उन्हें पूजा से पहले और बाद में कपड़े बदलने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में, ये कमरे उन्हें सुरक्षित और निजी जगह देंगे, जहाँ वे आराम से अपने कपड़े बदल सकेंगी। इसके साथ ही, छोटे शिशुओं की देखभाल करने वाली माताओं की सुविधा के लिए शिशु आहार केंद्र भी बनाए गए हैं, जहाँ वे एक सुरक्षित और निजी जगह पर अपने बच्चों को आराम से स्तनपान करा सकेंगी और उनकी देखभाल कर सकेंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन जगहों पर पीने के पानी और प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट-एड किट का भी इंतज़ाम किया जाएगा। आराम करने की जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएँगी, जहाँ श्रद्धालु सुबह की पूजा से पहले कुछ देर आराम करते हुए सन नियो के शो ‘मोहे लागी लगन’ के भक्ति गीत सुन सकेंगे। इसके साथ ही, तीनों जगहों पर खास सेल्फी बूथ भी बनाए जाएँगे, जहाँ परिवार और श्रद्धालु छठ पूजा की यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद के लिए उन्हें आरती की किताबें भी बाँटी जाएँगी।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, सन नियो के शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में अनुप्रिया का किरदार निभाने वाली अंकिता बहुगुणा ने कहा, “छठ पूजा ऐसा त्यौहार है, जो लोगों की आस्था, भक्ति और अपनी परंपराओं से उनके जुड़ाव को दिखाता है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि सन नियो इस खास मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रख रहा है। लोग दूर-दूर से आते हैं और पूजा की रस्में पूरी करने के लिए कई घंटे घाटों पर बिताते हैं। ऐसे में, उनके लिए आराम करने और अपनी जरूरतों का ध्यान रखने की जगह होना बहुत मददगार है। मुझे लगता है कि इस तरह की पहल से त्यौहार के दौरान लोगों को राहत मिलती है और वे दूसरी चीजों की चिंता किए बिना अपनी पूजा और त्यौहार पर ध्यान दे पाते हैं। यह देखकर सच में खुशी होती है कि कोई चैनल लोगों और उनकी परंपराओं से इस तरह जुड़ने की कोशिश कर रहा है।”

इस पहल के माध्यम से सन नियो छठ पूजा की आस्था और परंपराओं से जुड़ते हुए श्रद्धालुओं की जरूरतों का भी ध्यान रख रहा है। महिलाओं, छोटे बच्चों और परिवारों की सुविधा के लिए किए गए ये इंतज़ाम छठ पूजा के दौरान लोगों को राहत देंगे। चैनल की कोशिश है कि इस पावन पर्व पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी पूजा कर सकें और उनके लिए छठ पूजा का यह अनुभव और भी अच्छा और यादगार बने।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be