गोंडा । इमरती विसेन गांव में सरकारी स्कूल के बच्चों ने लगाया बाल मेला, सजाये आकर्षक स्टॉल, खूब बेचे खाने-पीने-खेलने के सामान

बालदिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र झ॔झरी के बहराइच रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन में 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने विशाल बालमेला का आयोजन किया, जिसमें मिलजुलकर खुद से ही सारे स्टॉल सजाये और ही दुकानदारी सम्हाली। ज्यादातर स्टालों पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट चार्ट बिक रहे थे, जो बच्चों ने खुद अपने हाथों से बनाए थे। कई तरह के फ्रूट चाट, कई तरह के कुरकुरे- मुरमुरे, बेकरी और खिलौने तथा घरेलू उपयोग की चीजें भी यू बच्चे अपने-अपने स्टॉल पर बेच रहे थे। एआरपी ऋचा सिंह ने दीप-प्रजनन करके बाल मेले का शुभारंभ किया। एस आर जी कमलेश पाण्डेय ने बच्चो के अखबार दुलरुआ का विमोचन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आरपी सिंह आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। खास मेहमान निशा वर्मा और रामदेव शुक्ल के साथ स्थानीय ग्रामवासियों ने मेले का भ्रमण किया और जमकर खरीदारी की। मेले में लगे माइंड गेम और साइंस गेम की गतिविधियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, जिसमें बड़ी संख्या में युवा लोगों ने भागीदारी निभाई और आनंद लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनाथ पांडेय ने बताया कि बालसरकार तथा मीनामंच की पहल पर कक्षाध्यापकों के विशेष सहयोग से कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी बचाकर उसी से सामान खरीदे,अपने स्टाल सजाए और स्वयं सारे स्टॉल संभाल रहे थे। हर आइटम के रेट भी खुद ही तय किए थे। अच्छी बात यह रही कि मेला समाप्त होने तक सभी स्टालों पर के सारे सामान बिक गए। सभी बच्चों को यथोचित लाभांश भी मिला जिससे उन्हें अपने भावी जीवन में व्यापार तथा करने तथा वित्तीय प्रबंधन की समझ आएगी। बालसरकार तथा मीनामंच द्वारा आयोजित बालमेले मे निशा सिंह अर्चना रानी विश्वनाथ साहू गरिमा गुप्ता शैलजा तोमर मिथिलेश कुमारी अनुराधा गुंजन मिश्रा मानसी चौहान और अर्चना रानी का विशेष योगदान रहा।

https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
