Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

हाईटेंशन पोल पर चढ़कर फंदे से लटका युवक,जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान


गोण्डा। गोण्डा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने प्लेटफार्म पर लगे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर रस्सी के सहारे गले में फंदा डाल लिया। युवक को फंदे पर लटकता देख मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर शंकर चौधरी पुत्र खाले नेपाली, निवासी रुकुम, नेपाल ने प्लेटफार्म पर लगे हाईटेंशन पोल पर चढ़कर रस्सी से गले में फंदा लगा लिया। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचकर पोल पर चढ़े युवक को अपने कंधे का सहारा देकर समय रहते बचा लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया।
घटना की सूचना पर तत्काल मेडिकल टीम को बुलाया गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आरपीएफ के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। आरपीएफ की तत्परता और सूझबूझ से युवक की जान बच सकी।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर यह कदम उठाने जा रहा था। आरपीएफ जवान की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be