ऐमिटी स्कूल में ‘गिगल्स एंड विगल्स 2.0’ का आयोजन, नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लखनऊ: वृंदावन योजना स्थित ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल में 19 नवंबर 2026 को अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता ‘गिगल्स एंड विगल्स 2.0’ का आयोजन किया गया। इसमें प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में जीडी गोयनका टॉडलर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मृति बिष्ट अपने पति श्री शैलेश बिष्ट के साथ शामिल हुईं। फर्स्टक्राई की निदेशक सुश्री सुप्रिया शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
कहानी वाचन से फैशन शो तक हुईं रोचक प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के लिए कहानी वाचन, अग्नि रहित पाक-कला, अभिव्यक्ति, कार्टून प्रस्तुति, कविता और वाद-विवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अलावा फैशन शो और प्रकृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया।

डॉ. अमिता चौहान के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
विद्यालय के अनुसार, कार्यक्रम को सफल बनाने में ऐमिटी ग्रुप की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अमिता चौहान के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा मित्रा के नेतृत्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण से आयोजन को व्यवस्थित रूप दिया गया।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
