लीलौर झील के सौन्दर्यकरण के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने दिये गए निर्देश


बरेली, 13 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल लीलौर झील के सौन्दर्यकरण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जल्द से जल्द लिलौर झील में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए जिससे कि वहां आने वाले आगन्तुकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में मत्स्य पट्टे आवंटित करने, वन विभाग की जमीन पर वृक्षारोपण कराने, पर्यटन विभाग की ओर से कैफेटेरिया, मल्टीपरपज हाल के निकट शौचालय का निर्माण कराये जाने व अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही यक्ष झील द्वार बनाये जाने, रात्रि के समय आकर्षक लाइटिंग कराए जाने, सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस चौकी तथा हाई मास्क की हाई मास्क लाइटें लगवाये जाने के भी निर्देश दिये गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उप जिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह, अधिशासी अभयन्ता (आर.ई.डी), मत्स्य अधिकारी, उद्यान अधिकारी, खनन अधिकारी सहित खण्ड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
