Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशानुसार हीटवेव कार्ययोजना-2026 उपलब्ध कराये जाने के संबंध में संबंधित विभागो के साथ बैठक सम्पन्न

बरेली, 19 फरवरी। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार किए जाने के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशानुसार हीटवेव कार्ययोजना-2026 प्राधिकरण को उपलब्ध करायी जानी है, जिसके अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) व मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद स्तर पर, समस्त उप जिलाधिकारी को तहसील स्तर पर एवं समस्त खंड विकास अधिकारी को विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उक्त के क्रम में समस्त सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षो को विभागवार अपने से सम्बन्धित कार्ययोजना को अद्यावधिक करते हुये आवश्यक हीटवेव कार्ययोजना-2026 तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अवगत कराया गया कि उक्त के अंतर्गत विषय विशेषज्ञगणो कि नियुक्ति कि जानी है, उपरोक्त के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश आपदा विशेषज्ञ को दिये गए। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों का व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर आवश्यक सूचनाएं साझा करने के भी निर्देश दिये गए।

बैठक में नगर निगम, बरेली विकास प्राधिकरण, चिकित्साधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारियो सहित जिला आपदा विशेषज्ञ कुंवर शुभ अक्षत सिंह उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------