Saturday, February 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ के होटल में वेटर की हत्या, महिला दोस्त को लेने आए युवक ने की सनसनीखेज वारदात

यूपी राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चिनहट के विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में ठहरी महिला दोस्त को लेने आए युवक ने रविवार देर रात कहासुनी के बाद वेटर की गोली मार कर हत्या कर दी। वेटर के गले में गोली लगी थी। आरोपित को चिनहट पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में गोरखपुर निवासी एक युवती ठहरी थी। युवती को लेने मटियारी कांतिपुरम निवासी आकाश तिवारी लेने आया। जो को मूलरूप से अयोध्या के गोसाईगंज का रहने वाला है। आकाश का सुल्तानपुर के जयसिंहपर निवासी वेटर दिवाकर यादव (20) से कहासुनी हो गई। इसके बाद आकाश युवती को लेकर चला गया। कुछ देर बाद आकाश युवती को लेकर वापस आया और गालियां देते हुए दिवाकर को गोली मार दी।

गले में गोली लगने से दिवाकर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर होटल के अन्य कर्मी दौड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपित असलहा लहराते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के आरोपित आकाश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------