शादी के बाद सोनम ने राजा को छूने तक नहीं दिया, बोली-कामाख्या देवी का दर्शन के बाद आ सकते हो पास
इंदौरः राजा रघुवंशी हत्याकंड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों से सोनम और राजा रघुवंशी के निजी संबंधों को लेकर चौंकाने वाली जानकारी मिली है। सूत्र ने बताया कि शादी के बाद सोनम ने पति राजा को छूने तक नहीं दिया। जब राजा ने सोनम के करीब जाने की कोशिश की तो उसने स्पष्ट कहा कि कामाख्या देवी के दर्शन करने के बाद ही वे दंपति की तरह रह सकते हैं। इसे राजा अपनी पत्नी की आस्था और सम्मान का विषय समझता रहा, लेकिन अंदर खाने कुछ और ही चल रहा था।
सोनम ने मायके से पति राजा की हत्या का प्लान बनााय था। 15 मई को वह अपने मायके चली गई और वहीं से हनीमून का प्लान बनाया। इतना ही नहीं उसी ने खुद गुहावटी का टिकट बुक करवाया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सोनम राज कुशवाहा के संपर्क में रही। हत्या का प्लान दोनों ने मिलकर बनाया था। इसके बाद सोनम ने राजा को हनीमून पर चलने के लिए राजी किया।
क्राइम ब्रांच के इनपुट्स के अनुसार, सोनम ने राज कुशवाहा से वादा किया था कि यदि उसके दोस्त विशाल, आनंद और आकाश राजा रघुवंशी की हत्या करने में असफल होते हैं तो वह इस वारदात को खुद ही अंजाम देगी। सोनम का प्लान था कि राजा को फोटो खींचने के बहाने में खाई में धक्का दे देगी। ये सब करने के बाद अगर साजिश का खुलासा होता है तो नेपाल भाग जाएगी।
सोनम ने राजा के साथ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद मेघालय घूमने का प्रस्ताव दिया। राजा को पहाड़ पसंद नहीं थे, इसके बावजूद भी नई नवेली पत्नी का मन रखने के लिए वह राजी हो गया। इस दौरान मेघालय का पूरा ट्रिप सोनम ने ही प्लान किया, जिसमें होटल में रहने से लेकर आने जाने तक की व्यवस्था शामिल थी। इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार राजा की हत्या का प्लान सोनम शादी के एक सप्ताह में तैयार किया था। जब मेघालय पुलिस इंदौर में पकड़े गए हत्यारोपितों से पूछताछ कर रही थी तो इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी कुछ इनपुट शेयर किए थे। इदौर क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि सोनम का इरादा पक्का था कि किसी भी हाल में राजा को रास्ते से हटाना ही है।