Top Newsदेशराज्य

अमित शाह का दावा: भारत 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त होगा, लाल गलियारे के ख्वाब देखने वालों की होगी हार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत 31 मार्च तक माओवादियों से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुरक्षा बल आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगे।

शाह ने यह बयान कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह में दिया। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ देश के प्रमुख औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करके देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”आज, मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त हो जाएगा। हमारी सेनाएं तिरुपति से पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगी।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस उपलब्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि देश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। शाह ने कहा, ”हमारे सुरक्षा बल अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और देश अब लाल विद्रोहियों का सफाया करने के कगार पर है।”

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------