मनोरंजन

6 दिनों के बाद मिली अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की लापता बेटी और उसकी सहेली, मुंबई पुलिस को दिया धन्यवाद

बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बीते दिनों अपनी हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी सहेली के लापता होने की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। अंकिता ने 2 अगस्त को खुद अपनी पोस्ट में दोनों लड़कियों की तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके लापता होने की खबर शेयर की थी। ऐसे में अब एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। दोनों लड़कियां मिल गई हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

अंकिता ने मुंबई पुलिस का किया दिल से धन्यवाद
अंकित लोखंडे ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है कि 6 दिनों के बाद उनकी हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी सहेली जो लापता हुई थी वो सही सलामत मिल गई है। पोस्ट में अंकिता ने लिखा, ‘अपडेट: लड़कियां सुरक्षित मिल गई हैं। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी और राहत हो रही है कि सलोनी और नेहा सुरक्षित मिल गई हैं।’

मुंबईवासी का शुक्रिया
अंकिता ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मुंबई पुलिस को इतनी जल्दी और इतने समर्पण के साथ कार्रवाई करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद, आप वाकई बेस्ट हैं। और हर उस मुंबईवासी का शुक्रिया जिन्होंने शेयर किया और समर्थन किया… आपकी प्रार्थनाओं और मदद ने बहुत बड़ा बदलाव लाया। आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम हैं।’ अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उन्हें लड़कियों के मिलने की बधाई दे रहे हैं।