मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन थीम पर किया गया जागरूकता चौपाल का आयोजन

बरेली, 26 अक्टूबर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देशानुसार हरविंदर कौर व शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के द्वारा मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन थीम पर जनपद बरेली के विकासखंड रामनगर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

महिला कल्याण विभाग से हरविंदर कौर व शारीन द्वारा घरेलू हिंसा 2005 दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। शासन से संचालित विभागीय योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टाफ सेंटर के बारे में व टोल फ्री नंबर के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाएं, आंगनबाड़ी, किशोरी उपस्थित रही तथा महिला कल्याण विभाग की योजना संबंधी पैंपलेट भी वितरण किये गये।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

