पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की रैंकिंग में बरेली को प्रदेश में चौथा स्थान

बरेली,16अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन व निरंतर समीक्षा/प्रयासों से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद बरेली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
उक्त जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी /पी.ओ नेडा राम जनम यादव ने अवगत कराया की योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 20076 सोलर पैनल इनस्टॉल हुए है जिसमे माह अप्रैल में 839 व दिनांक 13 अप्रैल को 88 इंस्टालेशन हुए है।
जिसके आधार पर जनपद को प्रदेश में चौथी रैंक मिली है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 हेतु 41163 का लक्ष्य जनपद के लिए निर्धारित किया गया है। एक किलो वाट से दस किलो वाट तक विधुत का उपभोग करने वाले उपभोक्ता योजना का लाभ लें सकते है, लाभ पाने हेतु लाभार्थी https:// pmsuryaghar.gov.in/ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
एक किलो वाट का संयंत्र लगवाने पर 45000, दो एक किलो वाट का संयंत्र लगवाने पर 90000 तथा तीन से दस एक किलो वाट का संयंत्र लगवाने पर 108000 का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
