झारखंडराज्य

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 24 घंटे इन जिलों में होगी भारी बारिश; अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 48 घंटे के दौरान संताल परगना और आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश धनबाद में 174 मिमी दर्ज की गई। वहीं, जामताड़ा, गिरिडीह, मधुपुर, पाकुड़ आदि जिलों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान संताल समेत आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राज्य में 31 जुलाई से मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची सहित संताल व कोल्हान के सभी जिलों के साथ बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश के कारण राजधानी समेत राज्य के विभिन्न जिलों का तापमान सामान्य से कम है। आनेवाले अगले तीन दिनों तक इसमें बदलाव की संभावना कम है। पर, तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है।

रांची में 17.2 मिमी बारिश
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद के टूंडी में 174 मिमी बारिश दर्ज की गई। जामताड़ा के करमाटांड में 148.6, नारायणपुर में 140, गिरिडीह में 117, मधुपुर में 102.8 मिमी बारिश हुई। रांची में 17.2 मिमी बारिश हुई।

अब तक 976 मिमी बारिश
राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान पूरे 748.6 मिमी बारिश हुई जो सामान्य वर्षापात 489.2 मिमी से 53 फीसदी अधिक है। वहीं, रांची में एक जून से लेकर 29 जुलाई तक 976.3 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य वर्षापात 503.7 मिमी से 94 फीसदी अधिक है।

इस कारण हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से लेकर बांग्लादेश के दक्षिणी भाग तक निम्न दबाव ट्रफ गुजर रहा है। यह ट्रफ गुजरात के ऊपर स्थित एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रहा है। इस कारण राज्य में बारिश हो रही है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ राज्य के मेदिनीनगर से होकर गुजर रहा