Friday, July 17, 2026
Latest:
Top Newsराज्य

पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर CBI छापे पर BJP नेता तरुण चुग ने AAP सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप सरकार पर विपक्ष ने भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर CBI की रेड और उससे पहले ED द्वारा एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी ने पंजाब को भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बना दिया है।

भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई का जो ढोंग रचा गया था, वह पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। AAP के विधायकों ने अधिकारियों और आम आदमी को लूटने के लिए अपने घरों में ही टॉर्चर सेंटर बना रखे हैं। हाल ही में AAP के एक विधायक का नाम सामने आया था, जिसका कथित PA म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉन्ट्रैक्ट पर स्टाफ़ भर्ती करने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था।

उससे पहले अमृतसर में एक सीनियर अधिकारी की आत्महत्या के मामले में एक विधायक का नाम आया था, अधिकारी ने विधायक को उनकी मांगी हुई फिरौती देने से इनकार कर दिया था। इसेक आगे उन्होंने लिखा, पटियाला में CBI द्वारा भगवंत मान के चहेते DIG की गिरफ़्तारी ने असल में केजरीवाल-भगवंत जोड़ी द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के रैकेट से पर्दा उठा दिया है। केजरीवाल ने पंजाब को एक ऐसे ATM में बदल दिया है, जिससे वह सरकारी खजाने को लूटकर अपनी निजी तिजोरियाँ भर रहा है; इस काम में भगवंत मान और उसके अधिकारियों की टीम पूरी तरह से उसके साथ मिली हुई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------