Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

किरण फाउंडेशन द्वारा “विंटर ड्राइव” अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण

किरण फाउंडेशन द्वारा विगत 7 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के अपने संकल्प को निभाते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “विंटर ड्राइव” अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज संस्था द्वारा लखनऊ जनपद के ग्राम गिंदन खेड़ा, अमौसी में लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को कंबलों का वितरण किया गया।

आज का यह वितरण कार्यक्रम श्री रणंजय चौहान, श्री संजय सिंह एवं श्री आदित्य चौहान के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

किरण फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने कहा संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करती रहेगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------