Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सी.एम डैशबोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

बरेली, 14 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल सी.एम डैश बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय हमारी स्थिति विकास कार्यों में धीमी चल रही है, जिस कारण हमारी रैंकिंग प्रभावित हो रही है जो कि अच्छी बात नही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सी.एम डैश बोर्ड की निगरानी लगातार शासन स्तर से की जा रही है तथा ग्रेडिंग भी वहीं से प्राप्त होती है। अतः डैश बोर्ड को प्रभावित करने वाली समस्त योजनाओं में अच्छी प्रगति बनाये रखना जरूरी है।
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जनपद सी रैंक में है, जिस पर उन्होंने परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. को निर्देश दिये कि इसे लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में गति लायी जाये। इसी प्रकार पाया गया कि पी.एम सूर्यघर योजना में जनपद की स्थिति अच्छी नही चल रही है, जिस पर पी.ओ नेडा को निर्देश दिये गये कि इसमें शीघ्र सुधार लाया जाये। नई सड़कों के निर्माण कार्य में भी अप्रेक्षित गति लाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को दिये गये।
बैठक में दुग्ध विकास अधिकारी के अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
                                             बरेली से अखिलेश चन्द्र सकसेना की रिपोर्ट