Tuesday, September 23, 2025
Latest:
Top Newsदेशराज्य

CM मान ने की बड़ी घोषणा, इस महीने से महिलाओं को मिलेंगे 1100 रुपए महीना

चंडीगढ़: पंजाब सरकार महिलाओं को 1100 रुपए हर महीने देने का वादा पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम भगवंत मान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगले साल मार्च में होने वाले बजट सत्र से इसका शुभारंभ हो जाएगा।

सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार ने कई गारंटियां पहले ही पूरी कर दी हैं। इस पर भी काम शुरू हो गया है। हालांकि विपक्षी दल इस मुद्दे पर हमेशा सरकार को घेरते रहे हैं।

इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि पंजाब सरकार ने 1100 रुपए देने का ऐलान साल 2022 में किया था, लेकिन हिमाचल प्रदेश ने पंजाब से पहले ही 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1500 रुपए देने शुरू कर दिए हैं। वहीं, हरियाणा में 1 नवंबर से 21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।