Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रोता रहा मासूम, पीटता रहा हैवान सौतेला पिता; फिर गला घोंटकर मार डाला

लखनऊ शहर वालों के जेहन से अभी बार डांसर रोशनी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर छह साल की बेटी की हत्या की बात अभी जेहन से नहीं उतरी थी। गोमतीनगर इलाके के बड़ी जुगौली मोहल्ले में दो साल के मासूम आदित्य को उसके सौतेले पिता जगन्नाथ साहनी ने थप्पड़ों से पीटता रहा मासूम रोता रहा और फिर गला घोंटकर मार डाला। हैवान की पिटाई से बच्चे सीने, पीठ और गाल पर हाथ की अंगुलियां छप गई। घटना के समय बच्चे की मां काम पर गई थी।

जगन्नाथ साहनी यहां नंदनी उसके बेटे आदित्य और अपने दो बच्चों के साथ बड़ी जुगौली में किराए के मकान में रहता है। नंदनी घरों में काम करती है। रविवार शाम नंदनी आम्रपाली आपार्टमेंट में काम करने गई थी। देर शाम करीब सात बजे लौटी तो बेटा अचेतावस्था में पड़ा था। उसके चेहरे, पीठ और सीने पर हाथ की अंगुलियां छपी थी। वह देखते ही चीख पड़ी। अपने रिश्तेदार सागर और अन्य की मदद से लोडर से बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। इस बीच जगन्नाथ साहनी भी पीछे से अस्पताल नंदनी को धमकाने पहुंचा। नंदनी को पुलिस में शिकायत न करने की बात कहकर धमका रहा था। इस पर नंदनी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों और साथ आए मोहल्ले वालों ने जगन्नाथ साहनी को पकड़ा और जमकर पीटने लगे। इस बीच लोहिया चौकी प्रभारी पहुंचे उन्होंने भीड़ के चंगुल से जगन्नाथ को छुड़ा लिया। इसके बाद चौकी लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी। गोमतीनगर पुलिस ने आरोपित को कब्जे में ले लिया। जांच कर रही है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बच्चे की मां ने अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सांसे थमने पर बच्चे को झझकोर रहा था जगन्नाथ :
आदित्य के फुफेरे भाई सागर ने बताया कि वह पड़ोस में ही रहता है। शाम करीब सात बजे वह आदित्य को खिलाने के मकसद से उसके घर गया था। वहां देखा कि जगन्नाथ बच्चे को थप्पड़ों से पीट रहा था। आदित्य रो रहा था। रोते-रोते एकाएक उसकी सांसे थम गई। इसके बाद जगन्नाथ दोनों हाथों में लेकर उसे झझकोर रहा था। शरीर में कोई हरकत न होने पर उसने आदित्य को जमीन पर लिटा दिया था।

पहले पति से करीबी की आशंका बनी बच्चे की हत्या :
नंदनी ने बताया कि उसका पहला पति व आदित्य का पति राजेश लक्ष्मणपुरी में रहता है। हाल ही में एक-दो बार उसका राजेश से मिलना हुआ था। यह जानकारी जगन्नाथ को हो गई थी। इसका वह विरोध करता था। जगन्नाथ से उसने एक साल पहले शादी की थी। जगन्नाथ के भी दो बच्चे हैं। वह भी साथ रहते थे। नंदनी ने बताया कि जगन्नाथ ने राजेश की करीबी की आशंका मासूम बच्चे को मार डाला।

नंदनी ने बताया कि उसका पहला पति व आदित्य का पति राजेश लक्ष्मणपुरी में रहता है। हाल ही में एक-दो बार उसका राजेश से मिलना हुआ था। यह जानकारी जगन्नाथ को हो गई थी। इसका वह विरोध करता था। जगन्नाथ से उसने एक साल पहले शादी की थी। जगन्नाथ के भी दो बच्चे हैं। वह भी साथ रहते थे। नंदनी ने बताया कि जगन्नाथ ने राजेश की करीबी की आशंका मासूम बच्चे को मार डाला।