Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बीबीएयू में पीएचडी पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने सभी पीएचडी कार्यक्रमों में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 कर दी है। अभ्यर्थी निर्धारित तारीख तक बिना विलंब शुल्क के अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सामान्य वर्ग के लिए 1,000 रुपये पंजीकरण शुल्क

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सामान्य (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के बाद बढ़ाई गई तारीख

बीबीएयू प्रशासन के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 24 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be