राजनीतिराज्य

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट 2026–27 पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन में की शिरकत

लखनऊ: दिनांक: 09 फरवरी, 2026

लखनऊ। विश्विसरैयृ्या सभागार में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज बजट 2026–27 के सकारात्मक प्रावधानों पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शिरकत की। “यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि ‘विकसित भारत’ की दिशा में व्यापारियों के परिश्रम को सम्मान देने का एक रोडमैप है। नीतिगत स्थिरता और सरल प्रक्रियाओं के साथ आगे बढ़ते हुए भारत शीघ्र ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।”

उप मुख्यमंत्री जी ने केंद्र सरकार का यह बजट व्यापार, उद्योग और उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और संतुलित दस्तावेज़ है, जो विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए नए अवसर सृजित करेगा।

उन्होंने कहा कि बजट के प्रमुख सकारात्मक पक्षों को रेखांकित करते हुए बताया कि MSME एवं छोटे व्यापारियों को संबल देने के लिए SME ग्रोथ फंड हेतु ₹10,000 करोड़ का आवंटन तथा ‘आत्मनिर्भर भारत कोष’ में ₹2,000 करोड़ की वृद्धि से उद्योगों की नकदी समस्या में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के लिए सिंगल डिजिटल विंडो के माध्यम से कार्गो क्लीयरेंस एवं अनुपालनों को सरल करना, जुर्मानों का युक्तिकरण तथा कई प्रक्रियाओं का अपराध की श्रेणी से बाहर किया जाना स्वागतयोग्य कदम है।

श्री मौर्य ने MAT में राहत का उल्लेख करते हुए कहा कि न्यूनतम वैकल्पिक कर को 15% से घटाकर 14% करना और इसे फाइनल टैक्स मानना मध्यम स्तर के व्यापारियों एवं कंपनियों को बड़ी राहत देगा। 12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय से इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूती आएगी, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी तथा सूरत–दानकुनी फ्रेट कॉरिडोर और 20 नए जलमार्गों से माल की आवाजाही तेज़ और सस्ती होगी। साथ ही, कुरियर निर्यात की ₹10 लाख सीमा हटाने से ई-कॉमर्स और छोटे निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे।

सम्मेलन में व्यापारियों की ओर से आए प्रमुख सुझावों पर उप मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि GST के सरलीकरण, पेट्रोलियम एवं बिजली को GST के दायरे में लाने, टैक्स स्लैब में स्थिरता, क्रेडिट एक्सेस को मजबूत करने, कौशल विकास में व्यापारियों की भागीदारी तथा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लाभ छोटे व्यापारियों तक पहुँचाने जैसे सुझावों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

इस अवसर पर मा0 विधायक श्री पंकज सिंह जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री धनश्याम अग्रवाल जी, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री विनीत अग्रवाल जी एवं अन्य वरिष्ठ महानुभाव सम्मिलित हुए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------