Friday, July 17, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की करी मासिक समीक्षा

 

बरेली,26अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न ग्रामों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया किसानों के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनकी भूमि का समुचित एवं व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित होता है। अतः सभी अधिकारी कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें।

बैठक में ग्रामवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि जनपद में 68 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया संचालित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान जिन ग्रामों में जन विरोध के कारण कार्य रुका हुआ है वहां पर संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उन ग्रामों में कार्य प्रारम्भ करवाया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान ग्रामों में चौपाल लगाकर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी कार्य नियमानुसार संपन्न किए जाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित संबंधित ग्रामों के चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------