जिलाधिकारी ने परसाखेड़ा स्थित ई0वी0एम0 वेयरहाउस का किया निरीक्षण


बरेली , 25 अगस्त। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल परसा खेड़ा स्थित ई0वी0एम0 वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 वेयरहाउस में सी0सी0टी0वी0 कैमरों के कंट्रोल रुम से समस्त स्थानों को देखा जहां सभी व्यवस्थाएं उचित पायी गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा सम्बन्धी समस्त मानकों का पालन करने तथा परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष बहादुर सिंह सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
