जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनसुनवाई के दौरान कलक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं

बरेली, 03 अप्रैल। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल प्रत्येक दिवस की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। जन समस्याओं को समस्त सम्बंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन की शिकायतों को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण किया जाये।

जनसुनवाई के दौरान कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी शिकायतें आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं और शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट हो और आमजन को न्याय मिले।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
