जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति की करी समीक्षा

बरेली, 31मार्च। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल राजस्व विभाग की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी0एम0 डैशबोर्ड लगातार मॉनिटरिंग की जाए जिससे कि जनपद की रैंक बनी रहे तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस निर्देश दिए कि शीघ्र सुधार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और कोई भी प्रकरण पांच वर्ष से अधिक समय तक लंबित ना रहने पाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित समस्त उप जिलाधिकारी तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
