Bigg Boss 19 में हिस्सा लेने की खबरों पर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, एक्स बॉयफ्रेंड संग एंट्री की थी खबरें
Bigg Boss 19 Update: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ में को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस शो को लेकर हर पल नई अपडेट सामने आ रही है। कभी शो में हिस्सा लेने को लेकर किसी स्टार का नाम सामने आ रहा तो कभी नए रुल्स को लेकर खबर सामने आ रही है। ऐसे में बीते दिनों ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेने के लिए दो बड़े नाम सामने आए थे। ये था दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके को-स्टार रह चुके शरद मल्होत्रा का। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सलमान के शो में हिस्सा लेने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
शो में हिस्सा ने पर किया रिएक्ट
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेने वाली खबरों पर फाइनली रिएक्ट करते हुए सच बताया है। उन्होंने टेली टॉक से बात करते हुए, ‘बिग बॉस 19’ में भाग लेने की अफवाहों का खंडन किया। दिव्यांका ने कहा, ‘ये सब झूठ है, वे हर साल ऐसी खबरें फैलाते हैं।’

इन शोज में आईं नजर
दिव्यांका त्रिपाठी इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज, नच बलिए 8, खतरों के खिलाड़ी 11 और खतरों के खिलाड़ी 13 (चैलेंजर्स) जैसे कई रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। यही नहीं दिव्यांका क्राइम पेट्रोल शो के कई एपिसोड को भी होस्ट करती नजर आईं हैं।

शरद संग अफेयर को लेकर रहीं सुर्खियों में
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ शो में साथ काम किया था। इसी शो के दौरान उनमें दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों कलाकारों का ब्रेकअप हो गया और अब वे अपने-अपने पार्टनर के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी की है, जबकि शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की है।
शो में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा में
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह, सिंगर अमाल मलिक, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, अरिश्फा खान के अलावा गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर , ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा,धनश्री वर्मा और हुनर हाली का नाम सामने आ चुका हैं। हाल ही में शो नया टीजर जारी हुआ है, जिसमें सलमान खान ने प्रीमियर की डेट भी अनाउंस कर दी है। बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त 2025 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी, दोनों पर होगी।
