देशराज्य

हिमाचल में किसानों को खराब हुईं फसलों का मुआवजा दिया जायेगा : सीपीएस किशोरी लाल

शिमला : सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि हिमाचल में किसानों को खराब हुईं फसलों का मुआवजा दिया जायेगा । पिछले साल हिमाचल में मानसून की बरसातें इतनी बरसी की तबाही मचा दी। सैंकड़ों लोगों को लीलने के साथ जान माल का भारी नुकसान हुआ। इस बार उल्टा हो रहा है मौसम की बेरुखी से हिमाचल में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है कई फसलें खराब होने की कगार पर हैं।

सीपीएस किशोरी लाल ने भी माना कि हिमाचल में सुखे से किसानों बागवानों की फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार इसका मूल्यांकन करेंगी और किसानों को खराब हुईं फसलों का मुआवजा दिया जायेगा । पिछली बार भी सरकार ने किसानों काफी मदद की है। अब भी मदद करेगी।

उन्होने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा द्वारा सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश की गई। 9 विधायकों ने बागी होकर उप चुनाव जनता पर थोपा। लेकिन जनता ने सुक्खू सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल पर मोहर लगाई और फिर से कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 हो गई है।