Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsराज्य

MP पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कारगिल दिवस पर CM मोहन का बड़ा ऐलान

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने का फैसला किया है। कारगिल दिवस पर यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि सरकार अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देगी। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कारगिल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुसार निर्णय करती है कि हमारे यहां विभिन्न प्रकार की पुलिस, सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

अग्निवीर जवानों की योजना सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकरण के साथ-साथ योग्य सैनिकों की भर्ती के अलावा वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल दिवस पर जो संकल्प लिया है, उसका पूर्णत: अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार उनकी भावनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। अग्निवीर योजना के तहत आर्मी, नेवी और वायु सेना में युवाओं की चार साल के लिए अनुबंध पर भर्ती की जाती है। यह भर्ती ऑफिसर रैंक से नीचे की होती है। इसके लिए सेना की तरफ से भर्ती रैली आयोजित की जाती है। चयन के बाद छह माह प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके गाद अग्निवीरों की तैनाती की जाती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------