डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा ‘एकता सदन’ संघ भवन का भव्य लोकार्पण

गोंडा: सिविल लाइन्स स्थित नि० ख०-1, लोक निर्माण विभाग गोण्डा के समीप डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग गोण्डा द्वारा ‘एकता सदन’ संघ भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास, अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग गोण्डा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में इं० नरेन्द्र धर द्विवेदी, प्रान्तीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लखनऊ उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में इं० अखिलेश कुमार दिवाकर, मुख्य अभियन्ता, देवीपाटन (गोण्डा) क्षेत्र, लोक निर्माण विभाग ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर इं० एच०एन० मिश्रा, प्रान्तीय अध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ लखनऊ, इं० योगेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, इं० विनोद कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता, इं० सुरेश राम, अधिशासी अभियन्ता, इं० भवानी शंकर, इं० रवि वर्मा, इं० राजेश वर्मा, इं० बृजेश सिंह, इं० ए०के० बौध, इं० योगेश राय, इं० प्रिन्स मल्ल, इं० अनिल यादव, इं० मनोज कुमार, इं० रंजीत बहादुर एवं इं० अश्वनी सिन्हा सहित अनेक अभियन्तागण एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि इं० नरेन्द्र धर द्विवेदी ने अपने संबोधन में ‘एकता सदन’ को अभियन्ताओं की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं संवाद के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह भवन संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का संचालन इं० उपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
