Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष में पत्रकारों का सम्मान

बरेली,14मार्च।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में कल माननीय कुलपति प्रोफेसर के.पी.सिंह द्वारा प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को प्रतीक चिह्न देकर
सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान हुये कार्यक्रमों की व्यापक कवरेज के लिये कुलपति प्रो.के.पी.सिंह ने मीडीया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को NAAC की A++ ग्रेडिंग मिलने एवं रैंकिंग में सुधार के पीछे मीडिया की सकारात्मक भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। कुलपति ने पत्रकारों से भविष्य में भी इसी तरह रचनात्मक सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में हाल ही में यूजीसी द्वारा कई नये ऑनलाइन ऑफलाइन कोर्सों को मंजूरी मिली है, जिनमें प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेट्री प्रो.एस.एस.बेदी ने विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि मीडिया ने इन गतिविधियों को व्यापक स्थान देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है। मीडिया प्रभारी डाॅ.विनय वर्मा ने पत्रकारों का स्वागत करते हुये कहा कि विश्वविद्यालय और समाज के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया सेतु का कार्य करता है। शिक्षा शोध और खेल की उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाने में सकारात्मक पत्रकारिता की बड़ी भूमिका है।समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी विश्वविद्यालय में पिछले पांच वर्षों में हुये सकारात्मक बदलावों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी डाॅ.विनय सिंहाल ने किया। कार्यक्रम में मीडिया सेल के पदाधिकारी डाॅ.अखतर हुसैन , डाॅ.तपन वर्मा सहित अनेक पत्रकार एवं शिक्षक उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------