Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

किरण फाउंडेशन की ‘दिवाली खुशियों वाली’ पहल, 135 छात्राओं को बांटी गईं खुशियों की किट

लखनऊ: दीपावली के पर्व पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और त्योहार की खुशियां बांटने के उद्देश्य से किरण फाउंडेशन की ओर से ‘दिवाली खुशियों वाली’ विशेष पहल आयोजित की गई। लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान करीब 135 छात्राओं को दीपावली हैप्पीनेस किट वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को त्योहार की खुशियों से जोड़ना और उनके बीच प्रेम, अपनापन व उत्साह का संदेश पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में किरण फाउंडेशन की ओर से भाजपा आईटी विभाग, अवध क्षेत्र के संयोजक मानस मित्र और उपांशु ने छात्राओं को खुशियों की किट वितरित कीं। किट पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि यादव, समन्वयक खुशबू रानी सहित स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए खुशी और उत्साह बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

किरण फाउंडेशन की ‘दिवाली खुशियों वाली’ पहल के माध्यम से त्योहार की खुशियां जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक सेवा के जरिए समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। फाउंडेशन ने इस आयोजन के जरिए बच्चों के जीवन में मुस्कान और खुशियां बांटने के अपने संकल्प को दोहराया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be