मण्डलायुक्त ने “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के तहत वॉकाथान को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बरेली, 05 जून। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल द्वारा गांधी उद्यान से विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के तहत वॉकाथान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वॉकाथान गांधी उद्यान से खुर्रम गौटिया मार्ग से होते हुये श्यामगंज और श्यामगंज से बरेली कॉलेज होते हुये गांधी उद्यान पर समाप्त हुयी। खुर्रम गौटिया मार्ग पर 300 बेड अस्पताल के पास वॉकाथान के प्रतिभागियों हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की गयी। वॉकाथान में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा जगह-जगह पर पड़ी हुयी प्लास्टिक को भी एकत्र किया गया। इस हेतु सभी को गलब्स, कपड़े का थैला व मास्क उपलब्ध कराये गये। इस वॉकाथान के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने व पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश दिया गया।

तत्पश्चात गांधी उद्यान में जिलाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान भरतौल व अन्य लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कुल 21 पौधों का रोपण किया गया।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलायी गयी। वॉकाथन में प्लास्टिक एकत्र करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सूक्ष्म जलपान दिया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, वरिष्ठ अधिवक्ता / समाज सेवी अनिल कुमार सक्सेना, उप प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार व अपूवा पाण्डेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी वैभव चौधरी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान, विभिन्न स्कूलों से आये बच्चे व अध्यापक, एन.सी.सी. कैडेट्स व वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आवंला रेंज के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामगंगा नदी के चौबारी पुल के अखा मोड पर त्रिवेणी वन का वृक्षारोपण किया गया, जिसमें बरगद, पीपल व नीम के पौधों को कुछ दूरी पर एक साथ रोपित किया गया। कार्यक्रम में मा० विधायक बिथरी चैनपुर डा० राघवेन्द्र शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार बरेली, उप प्रभागीय वनाधिकारी आवंला अपूर्वा पाण्डेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी आवंला शीशपाल सिंह विष्ट, अखिलेश सिंह गंगा समग्र व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।
बहेडी रेंज के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्षा रश्मि जायसवाल द्वारा मण्डी समिति परिसर में पौधारोपण किया गया। फरीदपुर रेंज के अन्तर्गत मा० एम०एल०सी० कुवंर महाराज सिंह द्वारा पचौमी मंदिर फरीदपुर में त्रिवेणी वन का पौधारोपण किया गया, जिसमें बरगद, पीपल व नीम के पौधो का रोपण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी फरीदपुर संतोष कुमार व रेंज स्टॉफ एवं आस-पास की ग्रामीण महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट