मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
बरेली, 30 अगस्त ।मेरा युवा भारत बरेली द्वारा हॉकी के जादूगर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज बरेली में किया गया जिसमे निम्न प्रतियोगिताओं – कबड्डी, खो खो, 100 मीटर दौड़ , ऊंची कूद, लम्बी कूद, सीनियर /जूनियर वॉलीबॉल आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंसिपल अंनु पाराशरी जी रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना सिंह राजपूत, मधु मौर्या, रश्मि मैडम आकांशा मैडम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी डायरेक्टर पुष्पा सिंह द्वारा आयोजित किया गया ।पुष्पा सिंह नें विभागीय जानकारी देते हुये कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसी दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यान चंद भारतीय हॉकी टीम के लिए एक प्रेरणा थे और उन्होंने अपने खेल से देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए थे।
29 अगस्त को, हम सब मिलकर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं, जो हॉकी के क्षेत्र में मेजर ध्यानचंद की अदम्य भावना को श्रद्धांजलि है। यह दिन खेलों की परिवर्तनकारी शक्ति की याद दिलाता है – कैसे वे चरित्र निर्माण करते हैं, मूल्यों का संचार करते हैं और एकता को बढ़ावा देते हैं। खेल जीवन की यात्रा का दर्पण हैं।


यह दिन देश में खेल और फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन, भारत सरकार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, जैसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार, खिलाड़ियों और कोचों को प्रदान करती है।
यह दिन युवाओं को खेलों में करियर बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
