राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन, पूर्व रॉ चीफ बने चेयरमैन

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। पूर्व पश्चिमी वायु सेना कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारियों को इस बोर्ड में शामिल किया गया है।

-------------------------------------------------------------------------------------------
राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य है। बी वेंकटेश वर्मा सात सदस्यीय बोर्ड में सेवानिवृत्त आईएफएस हैं। जोशी ने 2012 से 2014 तक रॉ के प्रमुख के रूप में काम किया था। खुफिया क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को खूब सराहा जाता है। उनकी अगुवाई में बोर्ड का मुख्य काम सरकार को सलाह देना है।। इसके साथ यह बोर्ड आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी राय दे सकता है।

