Saturday, March 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी का रगड़गंज बाजार चौराहे पर नगर पंचायत बेलसर के अध्यक्ष,प्रतिनिधि गोलू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं पूर्व जिला महामंत्री अजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का पूरा प्रयास होगा। कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी हैं।
इस अवसर पर संग्राम सिंह पूर्व प्रधान, रितेश सिंह पूर्व प्रधान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष निखिल सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल, जीतू सिंह, शान मोहम्मद, सूरज सिंह , नगर पंचायत के सभासद घनश्याम, मन्ने, पवन कौशल, एबीवीपी नगर अध्यक्ष अशोक कुमार, बाबू सिंह, सूर्यपाल सिंह, धर्मराज पासवान, योगेश सिंह, श्यामू साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------