Sunday, April 26, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, फरीदाबाद से आतंकी उमर का मददगार गिरफ्तार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। सोयब इस मामले में सातवां आरोपी है। जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर-उन-नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह देने के साथ-साथ उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।

इस धमाके में कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। इससे पहले एनआईए उमर-उन-नबी के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोयब की गिरफ्तारी से एजेंसी को मामले की कड़ी जोड़ने में अहम सफलता मिली है और जांच तेजी से आगे बढ़ी है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------