Top Newsउत्तर प्रदेशदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा युवा भारत एवं खेलो इंडिया के समन्वय से होगा अस्मिता लीग का आयोजन

बरेली,7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत बरेली एवं खेलो इंडिया के सहयोग से जनपद में ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत व्यापक खेल आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं की खेलों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ‘इसमें 8 मार्च को डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल होंगी। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों 13 वर्ष से कम, 13-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक में आयोजित होंगी।’ पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा तथा प्रतिभागियों के लिए आयु सत्यापन आवश्यक होगा। प्रतियोगिताओं का तकनीकी संचालन अधिकृत प्रतियोगिता प्रबंधकों एवं खेल अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक स्पर्धा एवं आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पदक प्रदान किए जाएंगे। यह एक वृहद प्रतियोगिता होगी जो पूर्णतः निःशुल्क है और किसी भी आयु की महिला इसमें भाग ले सकतीं हैं। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उप निदेशक पुष्पा सिंह ने ज्यादा से ज्यादा छात्राओं महिलाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------