Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन


बरेली,30मार्च। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के पांचाल सभागार में विगत दिवस भारतीय शिक्षण मण्डल के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह- प्रांत कार्यवाह श्री राजपाल जी , मुख्य अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार, अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, भारतीय शिक्षण मंडल मे प्रकाशन गतिविधि की अखिल भारतीय सह- प्रमुख प्रोफेसर सुमित्रा कुकरेती एवं कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर आशुतोष प्रिय, उपाध्यक्ष ब्रज प्रांत के द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख पुष्पार्जन एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर आशुतोष प्रिय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘शिक्षा मे भारतीयता एवम् समतामूलक सामाजिक परिवर्तन रहा I
मुख्य वक्ता श्री राजपाल जी ने अपने वकतव्य मे कहा – कि शिक्षा -देशभक्ति, धर्म के अनुसार आचरण करने के लिए, स्वालम्बन के लिए, स्वाभिमान के लिए होनी चाहिए ना कि केवल धनोपार्जन के लिए I शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण एवं राष्ट निर्माण होना चाहिए, शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश होना चाहिए I उन्होंने भारतीय शिक्षण मंडल के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षा में भारतीयता लाने के लिए, समता मूलक सामाजिक परिवर्तन करने के लिए एवं भारत माता को विश्व गुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए जो कार्य कर रहा है वह अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है I
मुख्य अतिथि श्रीमति श्रुति गंगवार जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के पश्चिमीकरण के स्थान पर उसमें भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेशन की आवश्यकता पर बल देते हुए भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि शिक्षा मे हमारी भारतीयता झलकनी चाहिए शिक्षा वो है जो वास्तविक रूप से आपको सक्षम एवम् सशक्त बनाये उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक नौजवानों का देश है एवं हमें सशक्त भारत के निर्माण के लिए ऐसी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है जो हमारे नौजवानों में आंतरिक दृढ़ता एवं बाह्य कौशल का विकास करें जिससे कि भारत 1947 विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सम्मुख खड़ा हो सके I
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुमित्रा कुकरेती ने भारतीय शिक्षण मंडल के स्थापना वर्ष 1969 से लेकर वर्तमान समय तक के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला ,साथ ही उन्होंने भारतीय शिक्षण मंडल की विभिन्न गतिविधियों,कार्य विभाग, वार्षिक उत्सव एवं संघ शताब्दी वर्ष में मंडल के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया I इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल युवा गतिविधि द्वारा 3 जून से 13 जून 2026 तक पुणे महाराष्ट्र मेआयोजित किए जाने वालेअनुभूति शिविर के पत्रक का भी विमोचन किया गया I
इस कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के साथ-साथ बरेली कॉलेज बरेली के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय शिक्षण मंडल के शैक्षणिक गतिविधि के अखिल भारतीय सह प्रमुख प्रोफेसर बी आर कुकरेती, ब्रज प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, डॉ हरीश भट्ट, प्रोफेसर सुधीर कुमार, प्रोफेसर प्रेमपाल सिंह, प्रोफेसर संतोष अरोड़ा, प्रोफेसर तूलिका सक्सेना, डॉ अजय यादव, डॉ सौरभ वर्मा, डॉ मुकेश शर्मा,मानव शुक्ला आदि उपस्थित रहे I कार्यक्रम में एकल गीत गायन मनोज पाठक एवं धन्यवाद प्रस्ताव डॉ शिव सिंह के द्वारा दिया गया I कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रुचि द्विवेदी ने किया

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------