श्रीमती पुष्पा पांडे मा0 सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में नारी जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

बरेली,28 जुलाई। श्रीमती पुष्पा पांडे माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में जनपद बरेली के विकासखंड बिथरी चैनपुर के ब्लॉक में कल नारी जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती बृजेश कुमारी ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी आशीष पाल, श्रीमती विमला बाल विकास परियोजना अधिकारी यू0पी0SRLM से मंजू राठौर , सुपरवाइजर बाल विकास पुष्टाहार श्वेता पाठक, रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हरविंदर कौर व शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेंन् चंचल, गंगवार केंद्र प्रशासक वन स्टाप सेंटर बरेली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महोदय के द्वारा सभी की समस्याओं को सुना गया एवं समाधान किया गया तत्पश्चात दो महिलाओं की गोद भराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी किया गया तथा उपस्थित सभी महिलाओं के लिए नारी चौपाल में सभी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ब्लॉक बिथरी चैनपुर में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय द्वारा बच्चों को बेबी क्लॉथ किट देकर उनके माता-पिता को बच्चियों के होने की बधाई दी गईं कार्यक्रम में डॉ उत्तरा शर्मा, डॉ सायमा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही बिथरी चैनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


