जनपद में चल रहे तीन दिवसीय आला हजरत उर्स का शांतिपूर्ण समापन

बरेली, 08 अगस्त। जनपद में चल रहे तीन दिवसीय आला हजरत उर्स का आज शांतिपूर्ण समापन हो गया।

समापन के बाद जायरिनों को अपने गंतव्य को जाने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल गस्त कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और आमजन एवं देश-विदेश से आए जायरीनों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया।
अधिकारियो द्वारा इस्लामिया ग्राऊंड,दरगाह मार्ग,बिहारीपुर चौकी,इस्लामिया मार्केट, पटेल चौक आदि सभी आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया, इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

पैदल गस्त के दौरान अधिकारियों ने जायरीनों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उर्स के दौरान जायरीनों एवं आमजन की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी, अब जायरिनो को अपने घरो को वापस लौटने में भी किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। पैदल गस्त के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन एवं जायरीनों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ।
पैदल मार्च में एस पी साऊथ अंशिका वर्मा, ए डी एम प्रशासन पूर्णिमा सिंह , सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल सम्मिलित रहें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
