विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में शोधार्थी संजय कुमार यादव एवं रितिका जूनेजा का पी.एच.डी . वायवा प्रस्तुतीकरण संपन्न

बरेली, 24 मई।महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की विधि विभाग में कल शनिवार को दो शोधार्थियों संजय कुमार यादव एवं रितिका जूनेजा का पीएचडी वायवा प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो.अमित मल्होत्रा, नेशनल जुडीशियल एकेडमी भोपाल, उपस्थित रहे। प्रोफेसर ओ.पी.राय, प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली,विधि संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमित सिंह , प्रो .ए .के. सिंह , के जी के कॉलेज मुरादाबाद, प्रो गुरमीत सिंह, प्रो वी के गुप्ता व डॉ अरुण प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथिगण का स्वागत प्लांट और शॉल भेंट कर किया गया।

प्रथम प्रेजेंटेशन शोधार्थी रितिका जूनेजा ने शीर्षक एक्सेस टू जस्टिस बाई ट्रिब्युनल्स विद रेफरेंस टू ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021पर दिया शोधार्थी द्वारा न्याय प्राप्ति की पहुंच से संबंधित अधिकरण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनमें नेशनल ट्रिब्यूनल आयोग का निर्माण , अधिकारियों की परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति तथा रिटायरमेंट के बाद सरकारी अधिकारी के लिए अधिकरण को जगह के तौर पर देखे जाने जाने का सुझाव दिया तथा सदस्यों को आधुनिक ट्रेनिंग ,रिक्त स्थानों समय पर भर्ती और इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं से युक्त अधिकरण व्यवस्था का सुझाव दिया शोधार्थी द्वारा शोध सुपरवाइजर प्रो. ए .के. सिंह , विधि विभाग के जी के कॉलेज मुरादाबाद के सुपरविजन में पूर्ण किया।
द्वितीय पी. एच.डी वायवा प्रेजेंटेशन शोधार्थी संजय कुमार यादव द्वारा शीर्षक रुहेलखंड क्षेत्र में लोक अदालत की भूमिक और प्रभाव का मूल्यांकनात्मक अध्ययन पर दिया शोधार्थी द्वारा लोक अदालत की कार्य नीतियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसमें मुख्य सुझाव अदालतों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप होने व लोक अदालतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किए जाने का सुझाव दिया।लोक अदालत नीति का निर्माण जिससे संचालन के साधनों में वितरण और निगरानी की दिशा में कार्य हो सके साथ ही शोधार्थी द्वारा लोक अदालतों को आधुनिक ,आर्थिक व सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप होने व एक मजबूत निगरानी तंत्र का गठन करने का सुझाव भी शोध में प्रस्तुत किया।

संपूर्ण वायवा वोस प्रस्तुति कार्यक्रम प्रोफेसर अमित सिंह के निर्देशन में पूरा किया गया। इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, ,डॉ लक्ष्मी देवी ,डॉ प्रवीण कृष्ण चौहान , डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ नईमुद्दीन , श्रीमती ज्योति मिश्रा, प्रेक्षा सिंह , डॉ निधि शंकर, प्रियदर्शिनी रावत, डॉ सचिन रस्तोगी , रविकर यादव, तथा रिसर्च स्कॉलर , शैलेंद्र ,श्रद्धा स्वरूप, सचिन एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
