उ.प्र. सरकार के सफलतम नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

बरेली,24 मार्च।उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली शहर स्थित हार्ट मैन रामलीला मैदान में सूचना विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है ।इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 26 मार्च तक स्थापित रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग पहुंच कर अपनी सहभागियों सुनिश्चित कर रहें है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


---------------------------------------------------------------------------------------------------
