केन्द्रीय संचार ब्यूरो के “विकसित भारत- जी राम जी एवं गणतंत्र दिवस” विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का पूर्व-प्रचार अभियान का हुआ उद्घाटन

बहराइच, 25 जनवरी/केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा महाराजा सिंह इंटर कॉलेज, बहराइच में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कल एक दिवसीय पूर्व-प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह 11.30 बजे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम करण टेकरीवाल द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चांद मुहम्मद सभासद प्रतिनिधि, श्री तमसिल अहमद उर्फ अन्नू, सभासद, श्री अनुराग सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी, श्री मोहम्मद फरीद हुसैन, श्री हसीब खान, श्री गोविन्द, सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


यह कार्यक्रम “विकसित भारत- जी राम जी एवं गणतंत्र दिवस” की थीम पर केंद्रित है जिसका प्रचार-प्रसार इस कार्यक्रम में किया जा रहा है। कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी का मुख्य आयोजन दिनांक 26 से 27 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी, पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक, बहराइच द्वारा किया जाएगा।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, श्री जय सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 26 से 27 जनवरी तक चलने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर चर्चा और गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में कार्यक्रम और चित्र प्रदर्शनी सभी आगंतुकों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी । पूर्व-प्रचार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों एवं छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
