Thursday, June 25, 2026
Latest:
धर्मलखनऊ

लखनऊ में जुलूस-ए-मदेह साहबा 2025 का गर्मजोशी से इस्तकबाल

लखनऊ। हर साल की तरह इस साल भी जुलूस-ए-मदेह साहबा 2025 का इस्तकबाल पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और धार्मिक माहौल में आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ मध्य विधानसभा से जुड़े नवेद अहमद ने कहा कि “जुलूस-ए-मदेह साहबा न सिर्फ हमारी परंपरा है बल्कि यह मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम भी देता है। इसमें शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है।”

कार्यक्रम में लोगों ने पूरे जोश के साथ नारे लगाए और समुदायिक एकता की मिसाल पेश की।

---------------------------------------------------------------------------------------------------