Sunday, March 22, 2026
Latest:
मनोरंजन

शनाया की ‘घर जेल’ से भागने की बेताब योजना ने सोनी सब के शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में मचाया हंगामा

मुंबई, मार्च, 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरणादायक कहानी पेश करता है। पुष्पा एक मज़बूत और आत्मनिर्भर महिला है, जो ज़िंदगी की सबसे कठिन चुनौतियों से ऊपर उठकर आगे बढ़ती है। एक गृहिणी से वकील बनने तक का सफर तय करते हुए, पुष्पा ने व्यक्तिगत दुःखों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। न्याय की तलाश में वह अपने मूल्यों को थामे रहती है, चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों न हो।

आने वाले एपिसोड्स में, पुष्पा द्वारा लगाए गए ‘घर जेल’ से निकलने के लिए बेताब शनाया (मुस्कान बामने) रात में तेज़ संगीत बजाने से लेकर मोहल्ले को पुष्पा के खिलाफ करने तक, हर मौके पर हंगामा करती है। हालात तब बिगड़ जाते हैं, जब वह खुद को चोट पहुँचाने की कोशिश करती है, ताकि पुष्पा को फँसा सके और उसकी कस्टडी से आज़ाद हो सके। कहानी में अहम् मोड़ तब आता है, जब राशी (अक्षया हिंदालकर), ऑडिशन के लिए कंटेंट रिकॉर्ड करते समय, अनजाने में शनाया की करतूत कैमरे में कैद कर लेती है। जब आरोप लगते हैं, तो पुष्पा वह रिकॉर्डिंग शनाया के पिता को दिखाती है और सच्चाई सामने लाकर अपनी बेगुनाही साबित करती है

। आगे, पाटरन में हंगामा तब मचता है, जब कंचन कुएँ में गिर जाती है और सब उसे बचाने दौड़ पड़ते हैं, लेकिन शनाया को पता चलता है कि कंचन दरअसल एक बकरी है। यह देखकर कि लोग एक जानवर के लिए इतनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, शनाया को अदालत में पुष्पा के कहे शब्द याद आते हैं कि करुणा हर जीव के लिए ज़रूरी है। पुष्पा उसे प्यार से याद दिलाती है कि हर ज़िंदा प्राणी देखभाल का हकदार है, जैसे सब मिलकर कंचन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुष्पा इम्पॉसिबल के नए ट्रैक को लेकर करुणा पांडेय ने साझा किया, “शनाया उस मुकाम पर पहुँच जाती है, जहाँ उसे लगता है कि उस पर लगाए गए बंधन उसे पूरी तरह घुटन दे रहे हैं। यही हताशा उसे ऐसे कदम उठाने पर मजबूर करती है, जो बेहद आवेगपूर्ण और अराजक होते हैं। इन सीन्स को शूट करते समय मैंने उस बेचैनी को महसूस करने की कोशिश की, जो उसे अपनी बेगुनाही साबित करने और ‘घर जेल’ से निकलने के लिए होती है। वहीं, कंचन वाले सीन जैसे पल उसके लिए आँखें खोलने वाले साबित होते हैं। यह देखना दिलचस्प था कि कैसे एक गुस्से और रक्षात्मक रवैये वाली किरदार धीरे-धीरे चीज़ों को अलग नज़रिए से देखना शुरू करती है। यह ट्रैक भावनाओं से भरपूर है और इसे निभाना मेरे लिए गहन, लेकिन रोमांचक अनुभव रहा।”

देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

---------------------------------------------------------------------------------------------------