Shukra Uday February 2026 : माघ पूर्णिमा पर शुक्रदेव का उदय , मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त भी मिलेंगे

Shukra Uday February 2026 : धन, वैभव, प्रेम , सौंदर्य और सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह जीवन में सुख के प्रदाता है। 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन शुक्र देव मकर राशि में उदय होंगे। इससे पहले शुक्र देव 11 दिसंबर 2025 को अस्त हुए थे। लगभग नौ महीने तक उदय अवस्था में रहने के बाद शुक्र 12 अक्टूबर को पुन: अस्त हो जाएंगे ।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने के लिए शुक्र ग्रह का उदित रहना बेहद जरूरी माना जाता है। शुक्र देव के उदय होने से मांगलिक कार्यों लिए इंतजार कर रहे लोगों को कुछ शुभ मुहूर्त भी मिलेंगे।

प्रभावित राशियां
मेष (Aries): करियर में तरक्की और नई डील मिल सकती है।
मिथुन (Gemini): कार्यों में सफलता और करियर के लिए शुभ समय।
मीन (Pisces): आय में वृद्धि और मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ (Taurus): धन-लाभ के संकेत हैं।

माघ पूर्णिमा पर उपाय
शुक्र देव के उदित होने पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें, गायों को हरी घास खिलाएं, और जरूरतमंदों को श्वेत वस्तुओं का दान करें, इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

