उत्तर प्रदेश

स्वामी अद्वैतानन्द जी, आचार्य नासिक केन्द्र के द्वारा श्रीरामचरित मानस ज्ञान यज्ञ

चिन्मय मिशन लखनऊ के तत्वाधान में आज (श्रीराम नाम महिमा) का विधिवत मंत्रोच्चार के मध्य मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी जी ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य आचार्य लखनऊ केन्द्र एवं श्रीमती रमाश्री अग्रवाल अध्यक्ष, डा. आर. एस. त्रिपाठी, श्रीमती स्नेहलता लावनिया उपाध्यक्ष, एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण तथा अनकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य ने स्वामी अद्वैतानन्द जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि का माल्यार्पण श्रीमती रमाश्री अग्रवाल अध्यक्ष चिन्मय मिशन लखनऊ ने किया। विशिष्ट अतिथि श्री विवेक तांगड़ी जी, सेवादार लेटे हनुमान जी मंदिर का स्वागत माल्यार्पण श्री रमेश मेहता सचिव चिन्मय मिशन लखनऊ ने किया।

ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पर प्रवचन करते हुए पूज्य स्वामी अद्वैतानन्द जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम सबसे सरल सहज एवं सर्वप्रिय साधना है। अन्य सभी प्रकार की साधनाओं में अनेकों विधि निषेधों से रहित एवं सर्वलोक कल्याणकारी तथा सर्वसुलभ एवं सर्वकालिक सरलतम साधना है।

दिनांक 22 अप्रैल से प्रारंभ होकर यह ज्ञान यज्ञ 27 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर में चलेगा।
🙏